Thursday, 1 December 2016

जीवन और सफलता पार्ट1

🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤

🔹लाइफ और सफलता part 1🔸

दोस्तों

पहले मैं सोचता रहता था कि A B C D अल्फाबेट मे E पहले क्यों नही आ गया या G आखिर A के बाद क्यों नही आ सकता है। और ऐसी कितनी चीजे आती रहती थी।
ऐसे ही  क ख ग घ मे भी सोचता आखिर इनको ऐसा क्यों रखा गया है इनको दूसरे तरीके से भी रखा  जा सकता है।

आज हम सफलता को पन्नों गलियों और फाइलों मे खोज रहे है तो समझ मे आता है सफलता के सूत्र तो हमारे सामने ही है

"आज यह सोचकर बाहर निकले कि कोई मेरा दोस्त बन सकता है तो जवाब है शायद ...कोई।
लेकिन अगर आप यह सोचकर बाहर निकले कि आप किसी के दोस्त बन जाएंगे तो आपके पास दोस्तों की कमी होगी नही।"

कल के दिन मे जितने भी क्लाइंट से मिला सबसे मैंने कहा "हैव अ नाइस डे" और आश्चर्यचकित कर देने वाली ये बात हुई की सभी ने मुझे भी विश किया और मेरा दिन रोज की तुलना मे और अच्छा बिता।
जब मैं हर मोर्निंग मे 500 लोगों के करीब मेसज सेंड करता हूँ तो 200 लोगों का रीपलय आता है मतलब मुझे हर सुबह 200 लोग मॉर्निंग विश करने वाले है
ये इसलिए हैं किये क्योंकि हमने इन्हें पहले किया था

वैसे भी अल्फाबेट मे
G के  बाद T
Give thenTake
द  के बाद ल
दो  तब लो

क के बाद प
करो तो पाओ
D के बाद F
Do then Find

यह है सफलता का बड़ा रहस्य
हमेशा देते रहना पड़ेगा अगर हमे लेते रहना है क्योंकि प्रकृति के हिसाब बहुत साफ सुथरा और सभी के लिए बराबर है

यह कहानी तो आपने सुनी ही होगी कि एक बार एक एक वीरान जगह गया और उसे प्यास लग गयी काफी खोज करने के बाद एक नल दिखाई दिया जहां वह चल नही रहा था। उसके बगल मे एक जग रखा था जिसमे पानी था और उस पर लिखा था कि अगर आप यह अपनी हैण्डपम्प मे दल देते है तो आपको पानी मिलेगा और पानी पीने के बाद जग भरकर रख देना है।
वह आदमी असमंजस मे था की अगर जग का पानी डाल दिया तो पानी निकलेगा की नही और अगर जग का पानी पी लिया तो उसे कैसे भरूंगा?
आखिर डरते डरते उस आदमी ने पानी हैण्डपम्प मे डाल दिया और चलाया कुछ देर तक और पानी निकालना शुरू हो गया। आदमी ने पानी पिया और मग भरकर रखा और लिखा
" उसपर जो बात लिखी है वह बिल्कुल सही है लेकिन एक बात और भी है वो ये कि पानी हमारे देने से कहीं बहुत ज्यादा निकलता है"

तो दोस्तों आज हम जो भी कर रहे है है उसका रिजल्ट आएगा लापरवाही कर रहे है तो लापरवाही का आयेगा, टाल- मटोल कर रहे है तो टाल मटोल का आएगा जो भी कर रहे है उसका आएगा।

बहुत सारे लोग कहते है की मैं बहुत गरीब हूँ और और गरीब होता गया तो साहब के आपके लिए जवाब है कि आपने हमेशा रहने के लिए काम किया है

एक चुटकुला है इसी बात पर

एक आदमी एक पंडित जी को हाँथ दिखाया और पूंछा कि क्या है मेरे जीवन मे

पंडित जी बोले कि 45 साल तक तुम गरीब रहोगे।
"फिर" आदमी ने पूंछा
पंडित जी बोले" फिर तुम्हारी आदत पड़ जायेगी"

चर्चा जारी रखेगे
हमेशा
Wish you Wealth

Abhishek Tiwari

© The Entrepreneurs Program

No comments:

Post a Comment