*"What We are doing day by day that We are becoming day by day"*
दिन प्रतिदिन जो कुछ हम कर रहे रहे है वह कुछ हम दिन प्रतिदिन बन रहे हैं।
दोस्तों
मेरा मतलब यहां बहुत साफ है हम वही है जो हम करे रहें है
जैसे एक लाइन है *"हमे वही मिलता है जिसके बारे मे हम जागरूक होते हैं।*
आज हम जहां है ये एक दिन का रिजल्ट नही है ये अनगिनत दिनों मे अनगिनत बार किये गए अभ्यासों का रिजल्ट है।
चाहे जो भी हो ये अनगिनत बार का रिजल्ट है अनगिनत दिनों का रिजल्ट है
हमारा आज सोचने का ढंग, बात करने का लहजा, मुस्कराने का तरीका, लिखने का ढंग, कहानिया कहने की कला, बोलने का स्टाइल
सबकुछ ,हर चीज ,एवरीथिंग।
अगर हमे सफल होंना है तो हमे हर दिन, हर मिनट सफल होना होगा
अगर हमे एक्सपर्ट बनना है तो हमे हर सेकंड एक्सपर्ट से काम करना होगा।
अगर हमे ऊंची छलांग लगानी है तो ऊंची छलांग की हर दिन प्रेक्टिस करनी होगी।
जैसे एक एक मीटर 1000 मिली मीटर से बना है इसमे हर मिली मीटर का बराबर महत्व है एक मीटर बनाने के लिए 1 मिली मीटर को एक हजार बार जोड़ना ही होगा। नही तो मीटर नही बन पाएगा
ऐसे ही हमारा हर काम, हर छोटा लम्हा, हर इत्ती सी बात हमारी जिंदगी मे दखल दे रही है जो हम दोहराते जा रहे है और उसी परिणाम से हम बनते जा रहे हैं।
*मैं आपकों बता दूं कि प्रकृति बहुत ईमानदार सौदागर है यह हर चीज का हिसाब बराबर करती है।*
अब सवाल ये है???
क्या आप हर दिन, हर मिनट सफल होने की कोशिश कर रहे है ?
क्या अपने आपको सकारत्मक पाठ पढ़ा पा रहें हैं?
क्या हम प्रॉब्लेम के बजाय खुद को सल्यूशन का हिस्सा बना रहे है?
*या तो हम लक्ष्य की ओर जा रहे है या फिर हम लक्ष्य से दूर जा रहे है। अंडा या तो ताजा होता है या बासी, बीच का कोई रास्ता नही होता है*
जब भी आप जहां हैं वहां से निकलने की कोशिश करेंगे तब तब आपको सबसे पहले खुद से लड़ना पड़ेंगा। पहले खुद से बाहर निकालना होगा। हमारा शरीर जल्दी कुछ लेता भी नही है और जल्दी कुछ छोड़ता भी नही है।
जैसा कि *न्यूटन* का नियम भी है *"हम जिस अवस्था मे हैं उस अवस्था से निकलने के लिए हमे उससे ज्यादा बल लगाना पड़ेगा जितना उस अवस्था मे बने रहने के लिए लगाया गया है"*
तोड़ दीजिये असफलता की जंजीरें
छोड़ दीजिये कमजोरियों का रोना धोना
शुरू करते सफलता की पैकिंग करना
आइए चलते है सपनो के रास्ते।
आपको एक दिन मे सौ रुपए इकट्ठा करना कठिन हो सकता है लेकिन क्या एक रुपए करना भी?
*अगर हर दिन आपके कदम सफलता की ओर*
*तो एक दिन आप सफलता के शीर्ष की पर होंगे।*
शुक्रिया