💡नेटवर्क और सफलता💡
🐾 Part -1🐾
"जितना बड़ा और मजबूत आपका नेटवर्क उतनी बड़ी आपकी सफलता"
दोस्तों आज हम सफलता को ढूंढ रहे है नए नए प्रयोग कर रहे है की ज्यादा से ज्यादा कामयाबी मिले लेकिन हम ये भूल जाते है की सफलता के जो सूत्र पहले थे वो आज भी है उनका महत्व आज भी है
और उनमे से एक पर मैं अपनी बात रख रहा हूँ
आपको क्लास 4 की मैथ्स तो याद ही होगी। उसमे ऐकिक नियम के कुछ सवाल थे जैसे आप एक काम को 10 मे करते है तो 5 आदमी कितने दिन मे करेंगे? याद आया !शायद आ गया होगा!
अगर आपको 1000 लोगों को कार्ड देना है और आप। एक दिन मे 10 कार्ड दे सकते है तो इस हिसाब से कितने दिनों मे लोगों को कार्ड दे पाएंगे? अगर मैं गलत नही हूँ तो बिना रुके थके 100 दिन मे। है न!
अगर एक दिन हम 10 लोगों को दे दें और वो लोग भी 10 दें और और अगले 10 -10 लोग भी दे तो कार्ड तो तीसरे दिन ही बंट गया।
पहले दिन आप अकेले
1*10=10
दूसरे दिन
10×10=100
तीसरे दिन
100×10=1000
मतलब आपका काम सिर्फ 10 लोगों तक पहुंचना था जो 10 लोगिन तक पहुंच सकते थे और उनको उनको 10 लोगों तक पहुचने के लिए कह सकते है
अरे भाई सिम्पल भाषा मे क्या कभी किसी पार्टी के बूथ कार्यकर्ता या जिलाअध्यक्ष को आकर बताता है कि भाई अब ये मुद्दा उठाना है, अब ये बात लोगिन तक ले जाना है
शायद आपका भी जवाब है बिल्कुल नही।
वह प्रदेशाध्यक्ष को बताता है और वह जिलाध्यक्ष को और और यह बात क्रम से होती हुई जनता तक पहुंच जाती है क्या लगता है इसमे एक साल लगता है , एक महीने लगता है, एक दिन लगता है बिल्कुल नही। 1 घंटे भी नही लगता है आज सूचना के दौर मे।
आपके कंपनी का टारगेट आपको आपके एमडी आकर बताते है की इस बार आपको इतना परफार्मेंस देनी है
दुबारा बिल्कुल नही।
एमडी मैनेजर्स को मैनेजर्स टीम लीडर को और टीम लीडर को और वो कुछ मिनटों के अंदर ही।
कैसे ये हो जाता है ?
क्या है ये सब?
कोई जादू वादू तो नही
आगे भी चर्चा करूँगा शाम मे आपसे ये तो
हा हा हा हा ट्रेलर है बॉस
चर्चा जारी है...
आपकी सहभागिता और सुझाव की हम कद्र करते है
शुक्रिया
✍
© अभिषेक तिवारी
The Entrepreneurs Program
No comments:
Post a Comment