Thursday, 1 December 2016

लईदरशिप पार्ट 1

☝☝�☝�☝�☝�☝�☝�☝�☝�
साहब

मैं एक बात करना चाहता हु लीडरशिप पर ।

एक लीडर हमेशा संभावनाएँ देखता है और भीड़ हमेशा सुविधा

लीडर हमेशा ठोकरे खाता है, दर्द झेलता है,नाकामियों के लिए कोसा जाता है ,लोगों को संतुष्ट करने की कोशिश करता है

लेकिन उसे भरोसा  होता है अपने आप पर, अपने लोगों पर ।
उसके अंदर आस्था होती है

लीडरशिप बड़े होने या छोटे होने से नही आती है लीडरशिप काबिलियत, त्याग और मेहनत से आती है

जरूरी नही होता कि किसी के घर का बड़ा बेटा ही मालिक बने बल्कि मंझले या छोटे बेटे भी बनते है

एक कहावत है

"अगर आप अपने सपने पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध नही हैं तो कोई और आपसे अपने सपने पूरे करने के लिए आपको प्रतिबद्ध कर देगा।"

चुनाव आपका है कि आगे बढ़कर आप एक लीडर बनना चाहते है और अपनी जिंदगी को खुद से दिशा देना चाहते है या फिर गाड़ी के डिब्बे की तरह पीछे पीछे लग्न चाहते है

जिंदगी आपकी चुनाव आपका

हर कदम आपके साथ....
आपका
अभिषेक तिवारी
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌙🌙🌟

सफलता की आदते पार्ट 1

बहुत सफल  ,सफल और असफल लोगों के बीच का अंतर

आपके साथ सफल होने का सबसे बड़े रहस्यों मे से एक रहस्य शेयर करने चल रहा हूँ

साहब
लोग कहते है कि सफल होना सबके बस की बात नही होती है ये कुछ विरले लोग ही होते है जो सफल होते है लोग दुहाई देते है की गॉड गिफ्टेड हैं या ऐसी पता नही कितनी दकियानूसी भरी और निहायत बेवकूफाना वाली बातें करतें है

लेकिन कुछ बाते अलग मतलब मे सही भी होती है
जैसे कि कुछ लोग ही अति सफल होतें हैं

अति सफल लोग वो हैं जो सपने जी रहें है

सफल वो है जो अपनी गाड़ी खींच रहे है

और वो लोग असफल है जो अपनी व्यवस्था नही कर पा रहे है

आपको मैं रहस्य बता रहा हूँ
और रहस्य है और उनकी आदत।

एक मील और चलें।

हम सभी लोगों मे से हर कोई अपनी जीविका सेवा देकर कमा रहा है चाहे वह प्रोडक्ट के जरिये हो, सर्विस के जरिये हो या फिर आइडियाके जरिये हो।

क्या इसके अलावा कुछ और होता है?

अब वो हर इंसान जो अपने व्यवसाय नौकरी और जिस भी क्षेत्र मे वो है उससे अधिक देता है जितने का वह भुगतान पाता है तो वही अति सफल है जो उतना देता है जितना वह पाता है और जो उतना भी नही देता जितना पाता है वो असफल है

जैसे
किस पेट्रोल पम्प पर तेल फुल कराना पसंद करेंगे
पहला ~ आप जाते है तो पेट्रोल भरने के साथ साथ आपके कार का शीशा भी पोंछ दिया जाता है और हवा भी चेक हो जाती है

दूसरा~आपके कार जैसे तैसे पेट्रोल भर देते है

तीसरा~ आपके पेट्रोल मे भी चोरी कर लेता है पम्प वाला
मतलब जितने का भुगतान उससे भी कम की सेवा

कहाँ जाएंगे साहब आप

बिल्कुल यही हाल हमारी जिंदगी का है

ज्यादा कुछ करने से आपका नुकसान नही होता बल्कि आपको दो गुना नही चार गुना नही बल्कि हजार गुना तक आपको फायदा हो सकता है

आप कहोगे अभिषेक तुम नही जानते मेरा बॉस बहुत गड़बड़ इंसान उनके लिए जितना करता हु उतना ही कम होता है वो कभी यह नही समझेंगे।

तो सर आपको बताना चाहूँगा कि इस दुनिया मे हर चीज का परिणाम आता है आपका ज्यफ देने की आदत कहीं न कहीं आपको ज्यादा मिलने के लिए रास्ता बना ही देगी।

आप किस वकील को अपना केस देना पसंद करेंगे

पहला~ वह वकील हर चीज आपके लिए बेहतर ढंग से कर रहा है

दूसरा~ जो धीरे धीरे आपके काम को कर रहा है

तीसरा~ जो बताने समझाने पर भी मस्ती कर रहा है

जवाब आप जानते है।

बहुत सारे उदाहरण है

रहस्य ये है कि अगर आप अतिसफल होना चाहते है तो आपको एक कदम और आगे चलना पड़ेगा

सफलता आपके कदम चूम लेगी।

शुक्रिया

चर्चा जारी है...
इंतजार आपके सहभागिता का

मैपिंग एंड मिररिंग

🍂🔹मैपिंग एंड मिररिंग🔸🍃

दोस्तों

जो चीज हम करते है प्रकृति उसका जवाब हमे उसी रूप मे देती है

अगर हम मुस्करा कर किसी से बात करते है तो हमे भी मुस्कराहट मिलती है अगर हम सकरात्मक बातें करते है तो ज्यादातर हमे सकरात्मक लोग ही मिलेंगे।

अगर हम ऊर्जा से भरपूर हैं तो हमे ऊर्जा से भरपूर लोग मिलेंगे।

अगर हम गुस्से से तमतमाने वाले चेहरे से बात करते है तो लोग भी हमसे गुस्से भारी नजरो से बात करते हैं।

अगर हम अपशब्दों से बात करते है तो हमसे भी अपशब्दों से ही बात होगी।

तो आज से आपके काम का, आपके जीवन का जो भी मौका हो अगर आप वहां गौर से देखेंगे तो वहां मिररिंग ही होती है

एक लाइन मे कहे तो❗

🔰GIGO
G~ Garbage
I~ In
G~ Garbage
O~ Out

मतलब जैसा इनपुट देंगे लाइफ मे हमे बिल्कुल वैसे ही आउटपुट मिलेगा।

बहुत सारे नियम
चर्चा जारी है.....

नेटवर्क और सफलता पार्ट 1

💡नेटवर्क और सफलता💡
🐾 Part -1🐾

"जितना बड़ा और मजबूत आपका नेटवर्क उतनी बड़ी आपकी सफलता"

दोस्तों आज हम सफलता को ढूंढ रहे है नए नए प्रयोग कर रहे है की ज्यादा से ज्यादा कामयाबी मिले लेकिन हम ये भूल जाते है की सफलता के जो सूत्र पहले थे वो आज भी है उनका महत्व आज भी है

और उनमे से एक पर मैं अपनी बात रख रहा हूँ

आपको क्लास 4 की मैथ्स तो याद ही होगी। उसमे ऐकिक नियम के कुछ सवाल थे जैसे आप एक काम को 10 मे करते है तो 5 आदमी कितने दिन मे करेंगे? याद आया !शायद आ गया होगा!
अगर आपको 1000 लोगों को कार्ड देना है और आप। एक दिन मे 10 कार्ड दे सकते है तो इस हिसाब से कितने दिनों मे लोगों को कार्ड दे पाएंगे?   अगर मैं गलत नही हूँ तो बिना रुके थके 100 दिन मे। है न!
अगर एक दिन हम 10 लोगों को दे दें और वो लोग भी 10 दें और और अगले 10 -10 लोग भी दे तो कार्ड तो तीसरे दिन ही बंट गया।

पहले दिन आप अकेले
1*10=10
दूसरे दिन
10×10=100
तीसरे दिन
100×10=1000

मतलब आपका काम सिर्फ 10 लोगों तक पहुंचना था जो 10 लोगिन तक पहुंच सकते थे और उनको उनको 10 लोगों  तक पहुचने के लिए कह सकते है

अरे भाई सिम्पल भाषा मे क्या कभी किसी पार्टी के बूथ कार्यकर्ता या जिलाअध्यक्ष को आकर बताता है कि भाई अब ये मुद्दा उठाना है, अब ये बात लोगिन तक ले जाना है
शायद आपका भी जवाब है बिल्कुल नही।
वह प्रदेशाध्यक्ष को बताता है और वह जिलाध्यक्ष को और और यह बात क्रम से होती हुई जनता तक पहुंच जाती है क्या लगता है इसमे एक साल लगता है , एक महीने लगता है, एक दिन लगता है बिल्कुल नही।  1 घंटे भी नही लगता है आज सूचना के दौर मे।

आपके कंपनी का टारगेट आपको आपके एमडी आकर बताते है की इस बार आपको इतना परफार्मेंस देनी है
दुबारा बिल्कुल नही।
एमडी मैनेजर्स को मैनेजर्स टीम लीडर को और टीम लीडर को और वो कुछ मिनटों के अंदर ही।

कैसे ये हो जाता है ?
क्या है ये सब?
कोई जादू वादू तो नही

आगे भी चर्चा करूँगा शाम मे आपसे ये तो
हा  हा हा हा ट्रेलर है  बॉस

चर्चा जारी है...
आपकी सहभागिता और सुझाव की हम कद्र करते है

शुक्रिया

© अभिषेक तिवारी
The Entrepreneurs Program